फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gagret Assembly Seat By Election: गगरेट विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया की जीत

Tue, 04 Jun 2024 03:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)

सार

गगरेट विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया/भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की गगरेट विधानसभा सीट पर सभी 13 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया ने जीत हासिल की है। राकेश कालिया ने भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को मात दी है। राकेश कालिया को 34785 मत पड़े हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को 26815 मत मिले हैं। यहां 599 मत नोटा में पड़े हैं।

विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार चैतन्य शर्मा ने स्वीकार की हार
गगरेट में उपचुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा के उम्मीदवार चैतन्य शर्मा को कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश कालिया ने शिकस्त देकर विधानसभा में प्रवेश कर लिया है। राकेश कालिया चौथी बार विधायक बने हैं। भाजपा उम्मीदवार चैतन्य शर्मा ने अपनी हार को स्वीकार किया और जीत दर्ज करवाकर आए कांग्रेस के राकेश कालिया को शुभकामनाएं दीं। चैतन्य शर्मा ने गगरेट की जनता की ओर से दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि गगरेट की जनता उनके लिए सदैव सर्वोपरि रहेगी और उनके लिए वह सदैव खड़े रहेंगे। भाजपा हार के कारणों पर मंथन करेगी और जहां-जहां कोई कमी रह गई थी, उसे भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें