फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: धर्मशाला में 19 और 20 अप्रैल को होगी जी-20 की बैठक, दुनिया भर से आएंगे 70 प्रतिनिधि

Wed, 22 Feb 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला में होने वाली इस बैठक में दुनिया भर से आने वाले करीब 70 प्रतिनिधियों को हिमाचल प्रदेश की पहचान से जुड़े प्रतीकों से अवगत करवाया जाएगा। उनके स्वागत और प्रवास के दौरान स्थानीय संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों और पारंपरिक तौर-तरीकों को ही महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
जी-22 शिखर सम्मेलन(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 देशों की महत्वपूर्ण बैठक धर्मशाला में 19 और 20 अप्रैल को होगी। विज्ञान, प्रौद्योगिकी विभाग, इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड और नवाचार से जुड़ी इस बैठक में भारत सहित दुनिया भर से करीब 70 प्रतिनिधि भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव आईएफएस एल रमेश बाबू ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय कांगड़ा में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। एल रमेश बाबू ने कहा कि समूचे भारत के लिए यह गौरव का विषय है कि दिसंबर 2022 से जी-20 देशों की अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी भारत को मिली है। भारत की अध्यक्षता में देश भर में जी-20 की 200 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में होने वाली इस बैठक में दुनिया भर से आने वाले करीब 70 प्रतिनिधियों को हिमाचल प्रदेश की पहचान से जुड़े प्रतीकों से अवगत करवाया जाएगा।

विज्ञापन


उनके स्वागत और प्रवास के दौरान स्थानीय संस्कृति से जुड़ी गतिविधियों और पारंपरिक तौर-तरीकों को ही महत्व दिया जाएगा। वहीं, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 19 और 20 अप्रैल को प्रस्तावित जी-20 की बैठक के आयोजन के लिए जिला प्रशासन तैयार है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यटन पर विशेष पहचान बना चुके धर्मशाला में जी-20 बैठक का आयोजन कई मायनों में महत्वपूर्ण है। बैठक में केंद्रीय विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड की निदेशक डॉ. मधु सिन्हा, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, एसपी कांगड़ा डॉ. खुशाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

जी 20 में ये देश हैं शामिल
जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
विज्ञापन


जी20 की यह है ताकत
जी 20 विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों और यूरोपीय संघ को साथ लाता है। इसके सदस्य देशों को विश्व की कुल जीडीपी में 80 फीसदी योगदान है, जबकि विश्व व्यापार में इनका 75 फीसदी और विश्व की कुल आबादी में 60 फीसदी हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें