बुधवार शाम को बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया लेकिन वाहनों की आवाजाही के लिए यह सुचारू नहीं किया जा सका। सहायक अभियंता मैकेनिकल इंजीनियरिंग भीम सिंह नेगी और उनकी टीम ने रात-दिन कार्य कर कम समय के भीतर बैली ब्रिज का निर्माण किया।
चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर 20 दिनों के बाद गुरुवार से वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। लूणा के पास क्षतिग्रस्त पुल को इंजीनियरों और कामगारों की टीम ने बैली ब्रिज से जोड़ दिया है। बुधवार शाम को बैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया लेकिन वाहनों की आवाजाही के लिए यह सुचारू नहीं किया जा सका। एनएच प्राधिकरण की तरफ से बैली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे से शुरू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता मैकेनिकल इंजीनियरिंग भीम सिंह नेगी और उनकी टीम ने रात-दिन कार्य कर कम समय के भीतर बैली ब्रिज का निर्माण किया। उनके कार्य की पूरे भरमौर विधानसभा क्षेत्र में सराहना की जा रही है। वहीं, विधायक डॉक्टर जनकराज ने भी पूरी टीम को बधाई दी है।