फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सब्जियों की दामों में राहत, फलों ने दिखाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब 100 और अंगूर 300 रुपये प्रतिकिलो बिके, बाहरी राज्यों से कम पहुंच रही सप्लाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बाजारों में एक ओर जहां सब्जियों के दामों में राहत मिली है, वहीं फलों के दामों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दो हफ्तों में फलों के दामों में 20 से 30 रुपये प्रतिकिलो का उछाल आया है।
फल विक्रेताओं का कहना है कि बाहरी राज्यों से मांग के अनुसार फलों की सप्लाई कम पहुंच रही है जिसके चलते दामों में उछाल आया है। रविवार को लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में सेब 100 और अंगूर 200 से 300 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। इन दिनों सब्जी मंडी में किन्नू सबसे कम रेट पर बिक रहा है जिसका दाम 50 रुपये प्रतिकिलो है। इसके अलावा सभी फल इससे ज्यादा दामों पर बिक रहे हैं। फल खरीदने सब्जी मंडी पहुंचे ओम प्रकाश ने बताया कि फलों के दाम इतने ज्यादा हैं कि खरीदने की हिम्मत ही नहीं हो रही। ग्राहक नीना, रोशनी और नीना ने बताया कि आधा किलो सेब खरीदे। 50 रुपये के केवल दो ही सेब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल विक्रेता अयान कुरेशी ने बताया कि बाहरी राज्यों से ही फल महंगे दामों पर मंडी में पहुंच रहे हैं। इन दिनों मंडी में फलों की अधिकतर सप्लाई दिल्ली से आ रही है। बताया कि मांग के अनुसार कम फलों की सप्लाई आ रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सप्लाई बढ़ने के बाद दामों में भी गिरावट आ सकती है।

लोअर बाजार सब्जी मंडी में फलों के दाम (प्रतिकिलो में)
फल दाम

कीनू 70
अमरूद 80
पपीता 60
स्ट्रॉबेरी 60
बेर 100
चीकू 120
केले 80
हरे अंगूर 200
काले अंगूर 300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें