फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू सब्जी मंडी का उद्घाटन और ढली मंडी का विस्तारीकरण शिलान्यास जल्द होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एपीएमसी के चेयरमैन को दिए तैयारी करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। टुटू में बनी नई सब्जी मंडी का उद्घाटन और ढली सब्जी मंडी के विस्तारीकरण का शिलान्यास जल्द होगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने रविवार को एपीएमसी शिमला-किन्नौर के चेयरमैन देवानंद वर्मा को तैयारी करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

ढली सब्जी मंडी में जगह की किल्लत के चलते किसानों, बागवानों और कारोबारियों को परेशानियां पेश आती हैं। सालों से टुटू सब्जी मंडी के उद्घाटन और ढली सब्जी मंडी के विस्तारीकरण का मामला लटका हुआ था। अब सिरे चढ़ने की उम्मीद जगी है। ढली सब्जी मंडी में नई पार्किंग बनाई जाएगी। इसमें सब्जियां लेकर आने वाले किसान अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। इसके अलावा यहां पर एक नई सब्जी मंडी भी बनाई जाएगी। इसमें ऑक्शन यार्ड, नई दुकानों और शौचालयों समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। एपीएमसी चेयरमैन देवानंद वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले टुटू मंडी का उद्घाटन और ढली सब्जी मंडी का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके बाद शिलारू में बनी नई फल मंडी का भी उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें