फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुंब अनुसंधान: हिरेशियम मशरूम की जमी हुई डली बढ़ाएगी याददाश्त

Sun, 12 Sep 2021 12:22 PM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन

सार

खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन ने प्रथम चरण में हिरेशियम मशरूम से फ्रोजेन नुगेट्स (डली) तैयार किए गए हैं। इन नुगेट्स के सेवन से इंसान की याददाश्त बढ़ेगी। खास बात यह है कि इन्हें डीप फ्रीज में स्टोर किया जा सकता है और कभी भी फ्राई कर स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। 
विज्ञापन
मशरूम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटन, ढिंगरी के बाद अब खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन ने हिरेशियम मशरूम से खाद्य वस्तुओं को तैयार करना शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में हिरेशियम मशरूम से फ्रोजेन नुगेट्स (डली) तैयार किए गए हैं। इन नुगेट्स के सेवन से इंसान की याददाश्त बढ़ेगी। इसके अलावा यह नर्वस सिस्टम को भी बिगड़ने नहीं देगा। खास बात यह है कि इन्हें डीप फ्रीज में स्टोर किया जा सकता है और कभी भी फ्राई कर स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। खुंब अनुसंधान केंद्र सोलन इसे मार्केट में उतारने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इसके बाद लोग इसकी बाजारों से भी खरीद कर सकेंगे। हिरेशियम मशरूम में बीटागम ग्लॉकन, साइकेन और हरेशीमॉन तत्व पाया जाता है, जो दिमाग की नसों के लिए फायदेमंद होता है। इससे इंसान की सोचने की शक्ति बढ़ती है। खुंब निदेशालय की ओर से आयोजित राष्ट्रस्तरीय खुंब मेले के दौरान हिरेशियम से तैयार फ्रोजेन नुगेट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रदर्शनी में मशरूम आचार, मशरूम ज्वार बिस्कुट, मशरूम मिलेट न्यूट्री-बार, मशरूम रागी बिस्कुट, मशरूम बाजार बिस्कुट शामिल रहे। प्रदर्शनी में मौजूद खुंब अनुसंधान निदेशालय के वैज्ञानिक डॉ. अनिल ने बताया कि हिरेशियम प्रजाति की मशरूम औषधीय गुणों से भरपूर है। 

 
खुंब निदेशालय के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने बताया कि बटन और ढिंगरी के बाद अब हिरेशियम मशरूम के खाद्य प्रोडक्ट तैयार करने पर भी कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण में तैयार किए फ्रोजन नुगेट्स का प्रशिक्षण सफल रहा है। इसमें हिरेशियम मशरूम में पाए जाने वाले सभी गुण व तत्व भरपूर मात्रा में मिलेंगे। इसे तैयार करने के लिए किसानों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें