बाजार में निकाली जाएगी कलश यात्रा
जन्माष्टमी पर 24 अगस्त को कसुम्पटी मंदिर से छोटा शिमला मंदिर तक झांकियों के साथ निकलेगी शोभा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर लक्ष्मी नारायण मंदिर छोटा शिमला की रंग-बिरंगे फूलों से सजावट की गई है। इसके साथ ही बाजार को लड्डियों और झंडों से सजाया गया है। मंदिर में 21 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
सुबह 10:30 बजे बाजार में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 03:00 से 06:00 बजे तक भागवत कथा होगा। नहरियां वाले शंभू दत्त पंडित श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे। सनातन धर्म सभा छोटा शिमला की ओर से 23 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। लक्ष्मी नारायण मंदिर छोटा शिमला से शाम 05:00 बजे भगवान कृष्ण पालकी की अगुवाई में कसुम्पटी मंदिर तक शोभा यात्रा निकलेगी।
24 अगस्त को लक्ष्मी नारायण मंदिर कसुम्पटी से भगवन कृष्ण पालकी और झांकियों के साथ छोटा शिमला मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 26 अगस्त को जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में दोपहर 02:00 बजे स्त्री सभा कीर्तन करेगी। रात 08:00 बजे श्रद्धालु भगवान कृष्ण का गुणगान करेंगे। रात 08:30 बजे से 11:00 बजे तक बच्चे भगवान कृष्ण और राधा के भजनों पर नृत्य करेंगे। इसके बाद कथाव्यास की ओर से भगवान कृष्ण की जन्म कथा सुनाई जाएगी। रात 12:00 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 27 अगस्त को शाम 03:00 बजे भागवत कथा प्रवचन और इसके बाद भोग होगा।