13 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। 14 को मौसम साफ रहने के आसार हैं। मंगलवार को पर्यटन स्थल कुफरी, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी में सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया।
मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 10.8, धर्मशाला में 11.8, ऊना में 20.8, सोलन में 16.5, कांगड़ा में 16.1, हमीरपुर में 15.4, चंबा में 15.1, कल्पा में 1.8 और केलांग में 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
न्यूनतम तापमान
केलांग - 10.8
कल्पा - 6.8
मनाली - 3.4
कुफरी - 0.8
मंडी 0.2
डलहौजी 0.4
सोलन 1.0
शिमला 2.2