फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग, ऊंची चोटियों पर फिर हिमपात, कड़ाके की ठंड से जमने लगी चंद्रा नदी

Sun, 06 Dec 2020 07:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग/शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के लाहौल-स्पीति और कुल्लू की चोटियों पर तीसरे दिन भी हिमपात का दौर जारी रहा। शनिवार रात को रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम पास, शिगरी ग्लेशियर, घेपन पीक, सीबी रेंज, इंद्रकिला पीक और चंद्रताल झील समेत धौलाधार की पर्वत शृंखलाओं में ताजा बर्फबारी हुई है। रोहतांग में पिछले दो दिन में 25 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फ गिरी है।

विज्ञापन


रविवार को राजधानी शिमला समेत अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ-साउथ पोर्टल, केलांग, गोंधला, सिस्सू, जिस्पा, दारचा और उदयपुर उपमंडल समेत घाटी में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम के बदलते मिजाज से घाटी में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। चंद्रा नदी के किनारे भी जमना शुरू हो गए हैं। ऊना और मंडी में रात को शिमला और धर्मशाला से ज्यादा ठंड पड़ रही है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार से वीरवार तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में आठ और नौ दिसंबर को मौसम खराब रहेगा। 11 दिसंबर से फिर धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन


उधर, भले ही रविवार रात से अटल टनल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है, लेकिन लाहौल की सड़कों पर बर्फ जमने से हो रही फिसलन के चलते प्रशासन ने बिना सूचित किए किसी भी वाहन को टनल से होकर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसपी मानव वर्मा ने कहा कि दोपहर दो से तीन बजे तक पहले की तरह टनल से ट्रैफिक बंद रहेगा। रात को प्रशासन की अनुमति से ही वाहन भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
केलांग -1.7 
शिमला 8.1
सुंदरनगर 6.5
भुंतर 6.4
धर्मशाला 8.4
ऊना 7.7
सोलन 6.5
मनाली 5.6
मंडी 5.6
डलहौजी 6.5 
कुफरी 5.8

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें