फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का कहर, बागवानों को भारी नुकसान

Sun, 04 Nov 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ/सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन की दूसरी बर्फबारी से जनजातीय जिला किन्नौर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण ऊपरी हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। किन्नौर जिले के निसांग में बर्फबारी के कारण सेब की फसल बर्बाद हो गई है। छितकुल में 60 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है।

विज्ञापन


जनजातीय जिले की ऊंची चोटियां पूरी तरह से बर्फ से ढक गई हैं। बर्फबारी के कारण जिले एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूट वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गए हैं। जिले के सात ग्रामीण रूटों में परिवहन निगम की बसें फंस गई हैं, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
 
किन्नौर के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का दूसरा हिमपात हो रहा है। जिले की ऊंची चोटियों में जहां शुक्रवार रात से बर्फबारी शुरू हो गई वहीं जिले के निचले इलाकों में बारिश का दौर चलता रहा। बर्फबारी और बारिश के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिले के छितकुल, रक्षम, कल्पा, कानम, कुन्नू-चारंग की पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। बारिश के कारण किन्नौर के निचले इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छितकुल गांव के ब्यास नेगी के अनुसार कल रात से अभी तक छितकुल में 60 सेंटीमीटर बर्फ पड़ी है। पूह की उप प्रधान सुशीला साना और लाबरंग प्रधान अजय कुमार ने कहा कि उनके इलाकों में शुक्रवार रात से बर्फ पड़ रही है। क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं शनिवार को बारिश और बर्फबारी के कारण कल्पा, लिप्पा आसरंग, नेसंग, रक्षम, रोपा वैली, यांगपा सहित पूह, निचार और कल्पा खंड की ऊंची चोटियों में सेब के पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों में सेब से लदे पेड़ बर्फ से ढक गए हैं, जिस कारण बागवानों को काफी नुकसान हुआ है।

यांगपा निवासी श्रवण खंगसार, दौलत नेगी, शक्ति नेगी, बबिता नेगी, रामेश्वर और नेसंग निवासी सुरेश चारस, ओम प्रकाश नेगी, सुनील नेगी और मदन नेगी के अनुसार बर्फबारी से जिले के अधिकांश ऊंचे इलाकों में बागवानों के सेब के पौधों को नुकसान पहुंचा है। बर्फबारी के कारण कल्पा, रोघी, हांगो, समदु, चारंग, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, रोपा, ठंगी, बारंग, युला, रक्षम, छितकुल यांगपा, बड़ा कंबा, तरांडा सहित कई अन्य ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई, वहीं जिले के मलिंग टॉप में तीन, हांगो में एक, काजा में दो, लालूंग में एक सरकारी बस फंसी है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें