फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे मुकेश अग्निहोत्री

Sun, 04 Nov 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार केंद्र से 9000 करोड़ बजट मिलने का दावा कर रही है। सरकार साफ करे कि यह पैसा किस खाते में आया है।

विज्ञापन


सरकार प्रदेश में 65000 करोड़ एनएच के लिए बजट लाने की बात करती है। अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार के विकास के दावों पर श्वेत पत्र लाने की खुली चुनौती दी है। अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा चुनावों की अभी तारीख भी तय नहीं हुई है लेकिन भाजपा नेता झूठे सब्जबाग दिखाकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

विज्ञापन

मोदी सरकार ने सारा सिस्टम ध्वस्त कर दिया है। प्लानिंग कमीशन खत्म कर दिया है। सीबीआई, आरबीआई, प्रवर्तन निदेशालय आदि संस्थाओं का भी स्वार्थ सिद्धि के लिए उपयोग किया जा रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के एक उच्च अधिकारी पर भाजपा महिला नेता द्वारा लगाए आरोप यदि सही हैं तो यह मामला बेहद गंभीर है।

उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही उन्हें पता चला है। सरकार का कोई अधिकृत बयान आ जाए तो ही वह कोई टिप्पणी करेंगे। अग्निहोत्री सुबह उत्तराखंड रवाना हुए। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक पांवटा चौधरी किरनेश जंग, पीसीसी सचिव अनिंदर सिंह नौटी व पांवटा कांग्रेस ब्लॉक इकाई अध्यक्ष अश्वनी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें