फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी जारी, शीतलहर बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में देर रात से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। रोहतांग समेत किन्नौर और लाहौल स्पीति के अधिकतर इलाकों में देर रात से ही रुक रुक कर हिमपात हो रहा है। इससे जनजातीय इलाके शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। अधिकतर स्थानों पर पारा भी शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


बर्फीली हवाओं के चलते समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। वहीं, शिमला में भी तेज बारिश हो रही है। यहां सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। वीरवार दोपहर बाद भी चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं, जिला मंडी के छोटा भंगाल और चौहार घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में भी हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

निचले इलाकों में बारिश जारी

बर्फबारी के चलते कई इलाकों में यातायात व्यवस्‍था ठप हो गई है। लोग घरों में बंद हो गए हैं। वहीं, निचले इलाकों में बूंदाबांदी से शीतलहर है। शिमला और इसके आसपास के इलाकों में भी वीरवार देर शाम हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई है। नदियों में जलस्तर कम होने से शानन प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन भी कम हो गया है।

उधर, प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा अगले दो दिन भी हल्की बारिश की संभावना है। वहीं चोटियों पर बर्फबारी जारी रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक शुक्रवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कुल्लू, मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें