फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के पहाड़ों पर भारी हिमपात, शीतलहर बढ़ी

Fri, 29 Jan 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊंचाई वाले स्थानों पर सुबह से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। रोहतांग समेत कई इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। वहीं, निचले इलाकों में भी बारिश हो रही है।
विज्ञापन


ताजा बर्फबारी के बाद कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कई इलाके बाहरी दुनिया से कट गए हैं। इन क्षेत्रों में सुबह से ही हिमपात हो रहा है। कई स्थानों पर दो फीट तक बर्फबारी रिकॉर्ड की जा चुकी है। वहीं, शिमला के नारकंडा में भी ताजा बर्फबारी हुई है।

अभी तक यहां तीन इंच बर्फबारी की सूचना है। शिमला में फिलहाल बारिश हो रही है। यहां भी मौसम विभाग ने देर शाम तक बर्फबारी की संभावना जताई है। उधर, पिछले कई दिनों से सूखे से जूझ रहे हिमाचल के निचले इलाकों में बारिश जारी है।
विज्ञापन


किसानों को बारिश के बाद सूखे से राहत मिली है। अगले दो दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी की सूचना मिलते ही मैदानी इलाकों से सैलानी भी उमड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें