अंब यूनियन के पदाधिकारी हरदेव सिंह के अनुसार रविवार सुबह माल ढुलाई के लिए उनका एक ट्रक भंजाल में उद्योग के गेट से जब गुजर रहा था तो भंजाल यूनियन के सदस्यों ने उनपर लाठियों से हमला बोल दिया। हमले में उनके चार लोग घायल हो गए। दूसरी तरफ ट्रक ऑपरेटर यूनियन भंजाल के प्रधान कंवर मनिंदर सिंह उर्फ मोनू ने बताया कि जीतपुर बहेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में उनकी यूनियन के पास काम अधिक था। एक साल पहले अंब की शिवालिक ट्रक यूनियन के 30-40 ट्रक भंजाल यूनियन में लगाए थे।
लिव गार्ड फैक्ट्री का आधा काम शिवालिक ट्रक यूनियन अंब को दिया था। लेकिन, एक महीने पहले औद्योगिक क्षेत्र जीतपुर बहेड़ी की ईस्टमैन कंपनी बंद होने के कारण भंजाल यूनियन के पास काम नहीं रहा। इस कारण भंजाल यूनियन जयशंकर ने 10 तारीख को उपयुक्त को ज्ञापन दिया था। अब ट्रक यूनियन भंजाल जयशंकर की मांग है कि यूनियन को लिव गार्ड की माल ढुलाई का सारा काम वापस किया जाए। अंब ट्रक यूनियन के पास 7 फैक्ट्रियां हैं और वे वहीं से अपना माल ढुलाई का काम करें।
इसी बात का को लेकर रविवार सुबह दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। इसमें भंजाल ट्रक यूनियन के सिमरन, राजकुमार, अशोक कुमार, होशियारपुर सिंह, रफीक मुहम्मद जख्मी हो गए।
वहीं, शिवालिक ट्रक यूनियन अंब ने जय शंकर ट्रक यूनियन भंजाल पर एक निजी कंपनी से माल ढुलाई मामले में समझौते का पालन न करने की बात कहते हुए थाना प्रभारी अंब को शनिवार को एक शिकायत पत्र दिया था। इसमें कहा गया है कि मुबारिकपुर में स्थित लिव गार्ड फैक्ट्री के माल की ढुलाई को लेकर शिवालिक ट्रक यूनियन अंब और जय शंकर ट्रक यूनियन भंजाल के बीच एक राजीनामा 3 अगस्त 2024 को जिलाधीश ऊना के आदेशानुसार किया गया था और दोनों यूनियनों को आधा-आधा माल ढुलाई के लिए बाध्य किया था।
कुछ समय तक यह राजीनामा शांतिपूर्ण चलता रहा है। अब कुछ ट्रक ऑपरेटर ऐसा राजीनामा मानने से इंकार कर रहे हैं। जिस कारण विवाद उपज रहा है। रविवार को दोबारा दोनों पक्ष ढुलाई को लेकर आमने-सामने आ गए और आपस में भिड़ गए। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात पर नजर रखी है। किसी को भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। दोनों पक्षों के पदाधिकारियों से पूछताछ की गई है। उद्योग प्रबंधन से भी मामले से जुड़ी जानकारी मांगी गई।