फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामिलिट्री शहीदों के परिजनों को भी एचआरटीसी में मुफ्त यात्रा

Wed, 12 Jun 2019 11:13 AM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में अब भारतीय सेना के शहीदों की तरह ही पैरामिलिट्री और पुलिस के शहीदों की विधवाओं, माता-पिता और नाबालिग बच्चों को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम ने इसकी अधिसूचना जारी कर 1 जून से सुविधा देना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहीदों के परिजनों को यह सुविधा प्रदेश से बाहर भी मिलेगी। हालांकि, पूर्व में केवल आर्म्ड फोर्स के शहीदों के परिजनों को ही निगम की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब सभी फोर्सों के शहीदों के परिजनों को साधारण, सेमी डीलक्स और डीलक्स बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते फरवरी में बीओडी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था जिसके बाद एक जून को इसकी अधिसूचना जारी की गई है। लाभार्थियों को सैनिक कल्याण विभाग से कार्ड बनवाने होंगे।

इसके अलावा शहीद की विधवा एक अटेंडेंट के साथ भी प्रदेश और प्रदेश के बाहर डीलक्स, सेमी डीलक्स और साधारण बसों में सफर कर सकती हैं। इसके अलावा राज्य और राष्ट्र स्तरीय अवार्ड पाने वाले लोगों को भी अवार्ड लेने जाने के लिए निगम की सभी बसों में एक अटेंडेंट सहित यात्रा मुफ्त होगी।

इसके लिए उन्हें फ्री पास उपलब्ध करवाए जाएंगे। निगम प्रबंधन ने सभी डिपो को इन निर्देशों को लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि इस संदर्भ में पहली जून को अधिसूचना प्राप्त हो गई है। सभी लाभार्थियों को सैनिक कल्याण विभाग से कार्ड बनवाने होंगे। डीएम आईटी पवन महाजन ने बताया कि इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें