फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! आईजीएमसी में मुफ्त मिलेगी ये सुविधा

Sat, 18 Oct 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी अस्पताल की कैंटीन में आज से मरीजों को फ्री में दलिया और खिचड़ी भी मिलेगी। यह दावा कैंटीन संचालक और पूर्व पार्षद महेंद्र चौहान ने किया है। सुबह आठ बजे से शाम तक मरीजों को यह सुविधा कैंटीन में मिलेगी।
विज्ञापन


अब तक कैंटीन में मरीज को दलिया और खिचड़ी के लिए 20 रूपये प्रति प्लेट चुकाना पड़ते हैं। आईजीएमसी अस्पताल परिसर में दो कैंटीनें हैं। इनमें एक कैंटीन डाक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों के लिए है। दूसरी कैंटीन मरीजों और तीमारदारों के लिए हैं।

दोनों ही कैंटीनें महेंद्र चौहान के पास हैं। हाल ही में कैंसर अस्पताल में भी एक कैंटीन खुलने जा रही है। संचालक महेंद्र चौहान ने कहा कि शुक्रवार को विक्रमादित्य का जन्म दिवस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने फैसला लिया है कि जब तक उनके पास कैंटीन का टेंडर रहेगा तब तक मरीजों को निशुल्क दलिया और खिचड़ी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें