फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGMC: चाय, बिस्कुट के साथ अब ये भी मुफ्त

Wed, 10 Dec 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी अस्पताल के कैंसर विभाग में खुली कैंटीन में मंगलवार शाम से निशुल्क दाल चावल मिलना शुरू हो गया है। यह प्रदेश की पहली कैंटीन हैं जहां मरीजों और तीमारदारों को मुफ्त में चाय और बिस्कुट दिए जाते हैं।
विज्ञापन


अब प्रतिदिन शाम सात से आठ बजे तक यहां पर दाल चावल (खिचड़ी) दी जाएगी। अल्माइटी ब्लेसिंग के संयोजक सरवजीत सिंह बॉबी ने इस बात की जानकारी दी है। यह निशुल्क कैंटीन कैंसर अस्पताल परिसर में खुली है।

बिस्कुट के बाद अब खाना भी फ्री
मौजूदा समय में यहां सुबह सात से आठ बजे तक चाय को बिस्कुट फ्री में दिए जाते हैं। आम लोगों से सहयोग मिलने के बाद अब दाल चावल शुरू करने का फैसला लिया गया। आईजीएमसी अस्पताल में प्रदेश भर से मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन


उनके साथ तीमारदार भी होते हैं। हालांकि अस्पताल में दाखिल मरीज को तो वार्ड में ही खाना मिल जाता है लेकिन तीमारदारों के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं रहती। तीमारदारों को बाजार में ढाबों और होटलों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

सभी लोग उठा सकते हैं फायदा
तीमारदारों का खाने पर खर्चा भी काफी आ जाता है। गरीब और असहाय लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतें पेश आती हैं। लेकिन अब इस निशुल्क कैंटीन में रात के समय भरपेट दाल चावल खा पाएगा। कैंटीन संचालक सरवजीत सिंह ने कहा कि आईजीएमसी और कैंसर अस्पताल के मरीज तथा तीमारदार यहां आकर इस सेवा का लाभ उठाएं।

यह सेवा केवल मरीजों और तीमारदारों के लिए ही है। इसमें उनके दोस्त और संस्था के ट्रस्टी अजय सूद ने हर तरह से सहयोग देकर हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कोई भी व्यक्ति असहाय और बेसहारा लोगों की सहायता करना चाहता है वह उनसे संपर्क कर सकता है। मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक मनजीत कौर के हाथों निशुल्क दाल चावल सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें