केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ड़ा ने कहा कि डायलेसिस सेंटरों में बीपीएल परिवारों का मुफ्त इलाज होगा। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर सोलन भाजयुमो मंडल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वाथ्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने कई अहम योजनाएं चलाई हैं।
इस तरह के रक्तदान शिविरों से जरूरतमंद लोगों की रक्त की जरूरत को पूरा किया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा में किया गया। इस दौरान करीब 48 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोलन भाजयुमो मंडल के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल चौहान, रजत ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल के अलावा शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गुलेरिया, नप अध्यक्ष पवन गुप्ता, कुमारी शीला, भरत साहनी के अलावा तिलक राज शर्मा, मनोज ठाकुर, रीना शर्मा, मनोज रघुवंशी, अनिल चड्ढा, विनय ठाकुर, सुनील ठाकुर, नरेंद्र मेहता, नरेंद्र ठाकुर, मनीष सोपाल, संदीप ठाकुर, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद।