फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में नदी के किनारे गिरी कार, हादसे में दंपति की मौत

Mon, 26 Dec 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू सड़क पर रविवार को संदौर के पास एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में झड़ग गांव के दंपति की मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार एचपी10बी 3006 रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे रोहड़ू से झड़ग गांव की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इस बीच ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू मार्ग पर संदौर के पास कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे पब्बर नदी के किनारे गिर गई। गाड़ी में पति व पत्नी सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे में झड़ग गांव निवासी मोहन लाल (58) तथा उनकी पत्नी नील प्रभा (44) की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। यहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। डीएसपी रोहड़ू कमल किशोर ने बताया
विज्ञापन


कि हादसे में कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें