प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता खोलने वाले उपभोक्ताओं को बीएसएनएल ने बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया है। निगम उन लोगों को मुफ्त सिम कार्ड देगा जो इस योजना के तहत खाता खुलवाएंगे।
साथ ही इस सिम में 100 रुपए का मुफ्त टॉकटाइम भी दिया जाएगा। ये योजना सीमित समय तक है और इससे बैंक खाता खोलने वालों को बड़ा फायदा होगा।
बीएसएनएल के हिमाचल सर्कल ने इसकी घोषणा कर दी है। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा होगा। बीएसएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि प्रबंधन ये सुविधा देने जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जन धन योजना के तहत खाता खोलने वाले उपभोक्ता नजदीकी बीएसएनएल उपभोक्ता केंद्र पर जाकर बैंक पास बुक व फोटो आईडी की प्रति जमा करवाएं।
यहां उन्हें मुफ्त सिम दिया जाएगा। इतना ही नहीं नए कनेक्शन पर उपभोक्ताओं को उपहार स्वरूप 100 रुपये टॉक टाइम भी दिया जाएगा। प्रदेश में इस समय बीएसएनएल के लाखों उपभोक्ता है। इस योजना से उपभोक्ताओं की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।