फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सहकारी बैंक की जंजहैली शाखा में धोखाधड़ी करने वाला कर्मचारी निलंबित

Sat, 06 May 2023 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने बताया कि जांच पूरी करने के बाद कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की जाएगी। खाताधारकों को गबन हुई राशि का हिसाब देने और सूद सहित पैसा लौटाने का उन्होंने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सहकारी बैंक की जंजहैली शाखा में धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारी भागमल (चपरासी) को निलंबित कर दिया गया है। प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने बताया कि जांच पूरी करने के बाद कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की जाएगी। खाताधारकों को गबन हुई राशि का हिसाब देने और सूद सहित पैसा लौटाने का उन्होंने आश्वासन दिया। प्रबंध निदेशक ने बताया कि जिला मंडी की जंजैहली शाखा में बैंक कर्मचारी की ओर से की गई धोखाधड़ी के मामले पर प्रबंधन ने कड़ा संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


बैंक इस मामले की गहनता से छानबीन कर रहा है। छानबीन पूरी होते ही आपराधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक इस घटना की निंदा करता है। बैंक जंजैहली शाखा के सभी ग्राहकों की जमा पूंजी की सुरक्षा की गारंटी देता है। उन्होंने ग्राहकों को आश्वस्त किया कि बैंक में जमा अपनी राशि की चिंता ना करे, बैंक में हर ग्राहक की जमा राशि सुरक्षित है। बैंक प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस तरह के मामलों में संलिप्त कर्मचारियों को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें