फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली केवाईसी सत्यापन के बहाने हिमाचलियों से हो रही ठगी की कोशिश, एडवाइजरी जारी

Thu, 10 Jun 2021 12:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि पिछले कुछ समय में केवाईसी सत्यापन की आड़ में स्कैमर्स उपभोक्ताओं का पर्सनल डेटा चुराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद उपभोक्ता को अज्ञात नंबरों से एसएमएस संदेश प्राप्त हुए हैं जिसमें कहा जाता है कि अगर उन्होंने अगले 48 घंटों के भीतर अपनी केवाईसी जानकारी सत्यापित नहीं की तो उनके मोबाइल या बैंक खाते आदि की सेवा बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड काल में बढ़ते साइबर अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों ने अब नकली केवाईसी सत्यापन के बहाने हिमाचल प्रदेश के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। स्टेट साइबर क्राइम थाने पर नकली सत्यापन के बहाने ठगी के कई मामले सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडिशनल एसपी साइबर क्राइम नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि पिछले कुछ समय में केवाईसी सत्यापन की आड़ में स्कैमर्स उपभोक्ताओं का पर्सनल डेटा चुराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद उपभोक्ता को अज्ञात नंबरों से एसएमएस संदेश प्राप्त हुए हैं जिसमें कहा जाता है कि अगर उन्होंने अगले 48 घंटों के भीतर अपनी केवाईसी जानकारी सत्यापित नहीं की तो उनके मोबाइल या बैंक खाते आदि की सेवा बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


सेवा बंद होने के डर से लोग उन एसएमएस में दिए गए लिंक पर क्लिक कर देते है और साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस जाते हैं। राठौर ने कहा कि अगर ऐसे संदेशों के प्राप्त होने पर होते हैं तो उन पर ध्यान न दें क्योंकि वे नकली हैं। ऐसा इसलिए हहै क्योंकि कंपनियां केवाईसी सत्यापन के लिए ग्राहकों तक सिर्फ आधिकारिक चैनलों के माध्यम से पहुंचती है न कि अज्ञात मोबाइल फोन नंबरों के माध्यम से। ऐसे नंबरों पर दिए लिंक पर क्लिक करने से पहले एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए क्योंकि ऐसे एसएमएस में कई तरह की त्रुटियां होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी साइबर ठगी के मामले में तुरंत राज्य साइबर थाना के ईमेल cybercrcell-hp@nic.in  या 0177 2621331 नंबर अथवा वाट्सएप नंबर 9805953670 पर संपर्क करे सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें