फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होगी परीक्षा, चौथी और पांचवीं पास विद्यार्थियों को मेरिट पर मिलेगी छात्रवृत्ति

Wed, 18 Nov 2020 04:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में चौथी और पांचवीं पास विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति परीक्षा इस बार नहीं ली जाएगी। विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति चौथी और पांचवीं की मेरिट के आधार पर दी जाएगी। कोरोना के चलते इस बार परीक्षा नहीं ली जाएगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को अपने आवास पर लंबित कार्यों को निपटाते हुए यह जानकारी दी।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में अनुबंध आधार पर सेवाएं प्रदान कर रहे 196 सहायक प्राध्यापकों और दो आचार्यों को तीन वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर नियमित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


साथ ही करीब 130 सहायक प्राध्यापकों के वेतन संशोधनों को भी सरकार की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई है, जो पिछले कई सालों से लंबित था। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के बढ़ते खतरों के बीच प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अभी अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और न ही उनके स्वास्थ्य को किसी प्रकार का खतरा हो, इस बारे में सरकार जल्द ही निर्णय लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें