60 यात्री कर पाएंगे सफर
ट्रेन सेट में तीन कोच लगे हैं। इसमें प्रति कोच 60 यात्री बैठ सकेंगे। इस ट्रेन सेट को इंजन रहित ट्रेन भी कहते हैं। यात्री गाड़ी से उतरे बिना ही एक कोच से दूसरे में जा सकते हैं। वहीं बाहरी तरफ से बोगियों में पहाड़ समेत अन्य डिजाइन से बेहतर बनाया गया है।
ट्रेन सेट के पिछले दिनों चार सफल ट्रायल हुए हैं। इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही पर्यटकों को ट्रेन सेट की सुविधा दी जाएगी- नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक, रेल मंडल अंबाला।