फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर चार रेलगाड़ियां 7 अक्तूबर तक रद्द

Thu, 05 Oct 2023 08:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रेन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 7 अक्तूबर तक चार रेलगाड़ियां रद्द कर दी हैं। रेलवे बोर्ड ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। हालांकि बोर्ड की ओर से जल्द सभी रेलगाड़ियों के संचालन के लिए योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही बोर्ड की ओर से चारों रेलगाड़ियों की समयसारिणी जारी की जाएगी। वर्तमान में चार रेलगाड़ियों का संचालन ही कालका-शिमला रेल ट्रैक पर होगा। यह रेलगाड़ियां पहले तीन अक्तूबर से 5 अक्टूबर तक चलाई गई थी।

विज्ञापन


अब इसे 7 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। इसमें ट्रेन 72451, 72452, 52459, 52460, 52455, 52456, अप मिक्स और डाउन मिक्स ट्रेन को रद्द किया गया है। गौरतलब है कि जुलाई में हुई बारिश के बाद कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया था। इसके बाद ट्रैक पर सभी रेलगाड़ियों का संचालन बंद कर दिया था। 15 जुलाई से बारिश का सिलसिला थमने के बाद सोलन से शिमला के लिए एक ट्रेन चलाई गई, लेकिन अगस्त माह में हुई मूसलाधार बारिश के बाद ट्रैक फिर से क्षतिग्रस्त हो गया।

352 स्थानों पर हुआ नुकसान
अधिक बारिश और कालका-शिमला हेरिटेज सेक्शन पर भूस्खलन के कारण 352 स्थानों पर रेलवे ट्रैक अव्यवस्थित हो गया था। समरहिल में ब्रिज मरम्मत नवीनतम तकनीक से की गई। इसमें 20 मीटर के स्टील गर्डर बनाए गए। डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया के मार्गदर्शन में मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें