फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में कोरोना पॉजिटिव मृतक तिब्बती के अलावा ठहरे थे डलहौजी के चार लोग

Fri, 27 Mar 2020 12:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : instagram
विज्ञापन

दिल्ली के होटल में मैकलोडगंज निवासी तिब्बती के अलावा डलहौजी के भी चार लोग 17 मार्च को ठहरे थे। अब तिब्बती की मौत की खबर मिलते ही इन्होंने तिब्बत वेलफेयर एसोसिएशन डलहौजी में इसकी जानकारी दी है। एसोसिएशन ने सिविल अस्पताल डलहौजी के बीएमओ को अवगत करवाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त लोगों का स्वास्थ्य निरीक्षण किया। निरीक्षण में चारों में किसी प्रकार के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। चारों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


तिब्बती के अलावा 17 मार्च को पर्यटन नगरी डलहौजी के दो पुरुष, एक महिला और उनका एक छोटा बच्चा भी उसी होटल में ठहरे थे। ये लोग 18 मार्च को डलहौजी आए थे, लेकिन तिब्बती की मौत की खबर मिलने के बाद सहम गए हैं।  बीएमओ डलहौजी विपिन शर्मा ने बताया कि तिब्बत वेलफेयर एसोसिएशन से डलहौजी के चार लोगों के दिल्ली में रहने की जानकारी मिली थी। उनकी जांच की गई है। उनमें किसी प्रकार के लक्षण नहीं पाए गए हैं। ऐसे में सभी को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर उनकी रूटीन जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें