फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के बाद खुले बाजार में खरीददारी को उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कर्फ्यू का तीसरा दिन वीरवार सुबह 11 बजे जैसे ही चंबा शहर के बाजार में दुकानें खुली, खरीददारी को लोगों की भीड़ जमा हो गई। सब्जी खरीदने को लेकर लोगों में जैसे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को देख ऐसा लग रहा था कि बाजार दोबारा नहीं खुलेगा। रेहड़ी पर लोग सुरक्षा को दरकिनार भीड़ में खरीदारी करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं किया गया। इसके अलावा शहर के बाजार में सब्जी और राशन की दुकानों में भी काफी भीड़ रही। बाजार में लगी सब्जी की रेहड़ी पर लोग बिना सामाजिक दूरी बनाए सामान खरीदते नजर आए। हालांकि लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रशासन ने एक दिन पहले दुकानों के बाहर सर्कल बनाकर लोगों के खडे़ होने का दायरा निर्धारित किया था। लेकिन सब्जी की दुकानों के बाहर यह मुहिम भी सफल नहीं हो पाई।
लोग काफी भीड़ में सब्जी की दुकानों में खरीदारी करते दिखे। जोकि, सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक था। लोगों की भीड़ कम करने को लेकर प्रशासन बाजार में राशन, सब्जी की दुकानों को एक दिन छोड़कर खुलवा रहा है। लेकिन, एक दिन बाद दुकानें खुलने पर काफी भीड़ जमा हो रही है। इसी भीड़ को कम करने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

समझाते रहे प्रशासनिक अधिकारी, नहीं मानें लोग
इस व्यवस्था को बनाने के लिए जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका, एसएचओ प्रोवेशनर आईपीएस आदर्श राजेंद्रम बाजार में लोगों को समझाते हुए दिखे।
पुलिस कर्मचारियों के होते हुए भी बाजार में लोग भीड़ लगाकर सब्जी खरीदते हुए देखे गए। शुक्रवार को अब जिले में सभी दुकानें बंद रहेगी। शनिवार को दोबारा से 11 से दो बजे तक उपरोक्त दुकानें खोली जाएंगी। इस दौरान किसी प्रकार की भीड़ जमा न हो इसके लिए प्रशासन योजना बनाने का प्रयास कर रहा है।
अन्य क्षेत्रों में सामाजिक दूरी का किया पालन
जिले के अन्य क्षेत्रों डलहौजी, भरमौर, बनीखेत, डलहौजी, भलेई, तीसा, भलेई, चुवाड़ी, सिहुंता, भटियात और सलूणी में राशन और सब्जी की दुकानों के बाहर इतनी ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। जिले के अन्य जगहों पर लोगों ने प्रशासनिक निर्देशों का पालन किया। लेकिन, चंबा शहर के बाजार में वीरवार को खुली दुकानों में काफी भीड़ जुटी।
सब्जी खरीदने पहुंचे बच्चों को वापिस भेजा
शहर की मुख्य सब्जी मंडी का निरीक्षण करने पहुंची एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने सब्जियों की खरीदारी करने पहुंचें बच्चों को वापस घरों के लिए भेजा। साथ ही बच्चों को हिदायत दी कि कर्फ्यू में परिवार के बड़े लोग ही सामान लेने घरों से बाहर आ सकते हैं। एसपी चंबा की बात सुनकर बच्चे वापस घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें