फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी कार, तीन ने मौके पर और एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 27 Dec 2023 10:35 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

ढकोग से करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
चंबा के ढकोग-बन्नी मार्ग पर दुघर्टनाग्रस्त होने के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढकोग-तरेला-बन्नी मार्ग पर तरेला के समीप कार के खाई में गिरने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन ने मौके पर और एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसा मंगलवार दोपहर बाद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र मनस राम गांव तरेला, ओम प्रकाश पुत्र किरपा राम निवासी गांव थल्ला और घुघर पुत्र जोहरी राम निवासी गांव थल्ला डाकघर औराफाटी तहसील भरमौर और पवना देवी पत्नी मदन लाल निवासी सुलो के रूप में हुई। चारों लोग ढकोग से तरेला की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान ढकोग से करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शवों को निकाला। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के असल कारणों का पता लगा रही है। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें