फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: वित्तीय अनियमितता, पद के दुरुपयोग पर केसीसी बैंक के चार प्रबंधक और एक लिपिक बर्खास्त

Wed, 05 Mar 2025 10:35 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला

सार

 कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक प्रबंधन ने चार मैनेजरों और एक लिपिक को बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन
केसीसी बैंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय अनियमितता, पद के दुरुपयोग और गलत तरीके से भर्ती करने पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक प्रबंधन ने चार मैनेजरों और एक लिपिक को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त करने के साथ ही इनके वित्तीय लाभ रोक दिए हैं। इन पर लगे आरोप जांच में सही साबित हुए हैं। बैंक प्रबंधन ने आरोपियों को पक्ष रखने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए थे, लेकिन इनके जवाब से बैंक प्रबंधन असंतुष्ट रहा। बैंक की जांच कमेटी ने नियमित जांच की। बैंक प्रबंधन का कहना है कि कुछ कर्मचारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक की छवि को नुकसान पहुंचाया है। जिन पर कार्रवाई हुई है, उनमें से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की एक बैंक शाखा में ग्रेड-तीन के पद पर सेवारत बैंक अधिकारी संजय गर्ग है, जिसने ऋण वितरण मामले में नियमों का उल्लंघन किया था, जिससे बैंक प्रबंधन को वित्तीय नुकसान हुआ।

विज्ञापन


अजय कुमार पर आरोप है कि इन्हें बैंक शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर एक व्यक्ति को अस्थायी तौर पर नियुक्ति की। सूचना बैंक प्रबंधन को नहीं दी। संबंधित व्यक्ति से साफ-सफाई, बैंक पासबुक अपडेट करने समेत कार्यालय के अन्य काम लिए जाते रहे। इससे बैंक के खाताधारकों की गोपनीयता के नियमों का उल्लंघन हुआ। इसके अलावा हमीरपुर जिला में स्थित एक बैंक शाखा में सेवारत प्रबंधक विनोद कुमार पर ऋण वितरण में नियमों की अवहेलना करने के आरोप लगे हैं। एक ग्रेड-चार कर्मचारी सुरेंद्र कुमार का नाम बिलासपुर जिला के बहुचर्चित सहकारी सभा में हुए वित्तीय घोटाले में सामने आया था और उसमें उसको संलिप्तता पाई गई।

विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के अंतर्गत आती एक बैंक शाखा में ग्रेड-दो के पद पर सेवारत दो अधिकारियों दिग्विजय सिंह और बैंक के पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। सभी पर अलग-अलग आरोप हैं। इनके कारण बैंक की छवि धूमिल हुई, खाताधारकों की गोपनीय सूचना लीक हुई और बैंक प्रबंधन वित्तीय नुकसान हुआ।

विज्ञापन

-आदित्य नेगी, प्रबंध निदेशक, केसीसी बैट सीमित धर्मशाला

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें