फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चम्याणा में ग्रामीणों के विरोध के बाद फोरलेन का कार्य बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली ही बारिश में डंगा ढहने से खेतों में मलबा पहुंचने से लोगों में आक्रोश, निर्माण कार्य पर उठाए सवाल
विज्ञापन

बोले, अभी ये हाल बरसात में उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
नितिश शर्मा
शिमला। राजधानी के चम्याणा के पास लोगों ने विरोध के बाद कालका-शिमला फोरलेन का निर्माण कार्य बंद करवा दिया।

राजधानी के कैथलीघाट से ढली तक पर बन रहे फोरलेन के कई डंगे बुधवार को पहली बारिश में ही ढह गए। इससे मलबा लोगों की जमीन में घुस गया। लोगों का कहना है कि मलबा रोकने के लिए लगाई गई दीवार मजबूत नहीं है। इसे सही नहीं किया तो बरसात के मौसम में मलबा उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। चम्याणा पंचायत के पूर्व प्रधान रत्न ठाकुर ने कहा कि वीरवार को पूरा दिन काम नहीं करने दिया है। कंपनी पहले मलबा रोकने के लिए लगाई गई सुरक्षा दीवार को मजबूत करे।

कैथलीघाट से ढली तक बन रहे 28.4 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन पर 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। फोरलेन चमयाणा, नेरी और शुकराला से होकर बनेगा। डंगे ढहने के बाद लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे हैं। एनएचएआई इस क्षेत्र में फोरलेन का निर्माण करवा रहा है। फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान निकल रहे मलबे को चिह्नित साइट में डाला जा रहा है। मलबा लोगों की जमीन तक नहीं पहुंचे इसके लिए दीवार लगाई है। लोगों का आरोप है कि दीवार मजबूत नहीं है, बुधवार को हुई बारिश से दीवार ढहने से मलबा लोगों की जमीन पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी चम्याना, नेरी, शनान चैक और शुराला के लोगों का कहना है कि पहली बारिश में सुरक्षा दीवार का टूटना उनके लिए खतरे की घंटी है। आने वाले दिनों में बरसात में यह मलबा उनके घरों तक पहुंच सकता है। अनियंत्रित डंपिंग से घासनियां भी तबाह हो रही हैं। स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में भी इस मामले को लाया है लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।



स्थानीय लोगों के नाम
डंपिगं की वजह से हमारे गांवों और जमीन खतरे में है। इससे यहां पर स्थानीय लोगों की आजीविका पर प्रभाव पड़ रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है।
-रत्न ठाकुर, पूर्व प्रधान, चमयाणा पंचायत



अव्यस्थित ढंग से की जा रही डंपिंग से इस क्षेत्र की भोगोलिक परिस्थिति बदल रही है। इस स्थान पर लोगों को आने वाले दिनों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
-अमर ठाकुर, पूर्व उप प्रधान, चमयाणा



सड़क के निर्माण से हमें कोई समस्या नहीं है। हम चाहते हैं कि इस सड़क के मलबे के निपटान के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
-रमेश ठाकुर, स्थानीय निवासी



इस क्षेत्र में विकास के नाम पर विध्वंस हो रहा है। हमारे जलस्त्रोत प्रभावित हो रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा। हम प्रशासन को चेताना चाहते हैं कि त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो सचिवालय का घेराव करेंगे और चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

-बाबू राम, स्थानीय निवासी


कोट-
एनएचएआई ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। जब तक इस मामले की रिपोर्ट नहीं आती है तब तक इस मामले पर कुछ नहीं कर सकते हैं। रिपोर्ट के बाद ही इस मामले पर कोई कार्रवाई की जाएगी।
-आनंद कुमार दहिया, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें