फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लगे मजदूरों पर गिरा मलबा, दबने से 4 की मौत

Thu, 05 Jan 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते रामपुर उप मंडल के मुख्यालय से करीब साठ किलोमीटर दूर स्थित पंचायत काशापाट के पूना में पीडब्लूडी की सड़क के निर्माण के दौरान ढांक भरभरा के गिर गई। इस दौरान हादसे में चार मजदूर जिंदा दफन हो गए।
विज्ञापन


दुर्गम पंचायत होने के कारण घटना के कई घंटे बाद मुख्यालय के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली। देर रात तक शवों को निकालने का काम जारी था लेकिन बारिश और अंधेरा होने की वजह से शवों को नहीं निकाला जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रामपुर के तहत दुर्गम पंचायत काशापाट के पूना में पीडब्ल्यूडी की एक सड़क का निर्माण चल रहा था। इस दौरान शाम करीब पांच बजे अचानक ढांक गिर गई और ढांक के मलबे में चार मजदूर मलबे में जिंदा दब गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लगे थे मजदूर, अचानक गिरा ढांक

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के चलते ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया, जिससे ढांक नीचे आ गई। इससे वहां पर मौजूद चार मजदूर इसकी चपेट में आए गए। डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि मृतकों की पहचान नेपाल निवासी अजय, लोकेंद्र, देवेंद्र और राम बहादुर के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना पर रामपुर पुलिस को दी। पुलिस स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों की मदद से शवों को निकालने की कोशिश में जुटी रही लेकिन खराब मौसम की वजह से देर रात तक शवों को निकाला नहीं जा सका।

वहीं, पीडब्लूडी के एक्सइएन केके कौशल ने बताया कि रोड के निर्माण का काम ठेकेदार राजेंद्र नेगी को दिया गया था। बताया कि निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की चूक हुई होगी तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें