फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा के चार मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, सभी घर भेजे

Mon, 25 May 2020 04:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के चार और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। कोविड-19 केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती चार मरीजों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये मरीज 13, 14 और 15 मई को पॉजिटिव आए थे। जिले में 20 मार्च के बाद अभी तक 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। इन्हें घर भेज दिया गया है। अगले सात दिन तक सभी होम क्वारंटीन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के संपर्क में रहेंगे। इनमें कोई आठ तो 12 दिन बाद स्वस्थ होकर घर गया है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। सुलह पंचायत के ककडैं के 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव आई थी। वह 28 अप्रैल को गुरुग्राम से आया था और होम क्वारंटीन था। स्वास्थ्य विभाग ने युवक का 12 मई को सैंपल लिया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


कांगड़ा के घुरकड़ी की 24 वर्षीय युवती 14 मई को पॉजिटिव आई थी। होम क्वारंटीन में रह रही युवती ने आईएसआई लक्षणों को लेकर खुद जांच करवाई थी। इसमें संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वह मुंबई से टैक्सी में एक नादौन निवासी और अपने दो पारिवारिक सदस्यों के साथ नौ मई को लौटी थी। फतेहपुर उपमंडल के गोलवां गांव के 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट 15 मई को पॉजिटिव आई थी। वह दिल्ली से पिता के साथ आठ मई को घर आया था। युवक में वायरस के हल्के लक्षण दिख रहे थे। मेडिकल टीम ने सैंपल लिए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।  जौंटा क्षेत्र के मनेहड़ निवासी व्यक्ति 16 मई को पॉजिटिव आया था। वह आठ मई को एक साथी के साथ गुरुग्राम से आया था। होम क्वारंटीन था। रेड जोन से आने के कारण व्यक्ति का सैंपल लिया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

मंडी में भी चार मरीज ठीक
उधर सोमवार को मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती बाहरी राज्यों के तीन चालक और एक हमीरपुर निवासी को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी है। यह चारों स्वारघाट क्वारंटीन सेंटर में पॉजिटिव पाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाइसा पंचायत का वार्ड एक बना कंटेनमेंट जोन

 वहीं, कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद देहरा उपमंडल की पाईसा पंचायत के वार्ड नंबर एक को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वार्ड दो और तीन बफर जोन में रहेंगे। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने कहा कि इन क्षेत्रों में कर्फ्यू ढील नहीं रहेगी। आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक रहेगी। मेडिकल, आवश्यक सेवाओं के लिए तैनात कर्मचारी या लोग अनुमति पत्र के साथ ही आवाजाही कर सकेंगे।

प्रवेश तथा निकास नाके भी स्थापित किए जाएंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग थर्मल स्क्रीनिंग करेगा। कंटेनमेंट जोन में सभी तरह के निर्माण आदि गतिविधियों पर रोक रहेगी। इन क्षेत्रों में सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्य बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी होगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोगों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें