फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आईपीएस अफसरों के तबादले

Sun, 02 Nov 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने चार आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारी के तबादले किए हैं। आईपीएस में उत्तरी रेंज धर्मशाला के आईजी राकेश अग्रवाल को अब दक्षिणी रेंज शिमला और दक्षिणी रेंज शिमला के आईजी जीडी भार्गव को उत्तरी रेंज धर्मशाला बदला गया है।
विज्ञापन


जीडी भार्गव के पास एचपीपीएस डरोह का भी चार्ज रहेगा। आईपीएस हिमांशु मिश्रा को डीआईजी साइबर क्राइम सीआईडी शिमला से डीआईजी होमगार्ड शिमला के पद के लिए बदला गया है और सुनील कुमार को कमांडेंट फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पीटीसी डरोह के पुलिस अधीक्षक पद के लिए स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


एक एचपीएस अधिकारी कुशाल चंद का एसपी मानवाधिकार आयोग से कमांडेंट प्रथम वाहिनी शिमला के लिए तबादला किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें