फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला, दार्जिलिंग, नीलगिरि समेत चार हेरिटेज ट्रैक का होगा निजीकरण

Mon, 15 Feb 2021 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय रेलवे के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार और रेलवे देश की चार विश्व धरोहर रेललाइनों का निजीकरण करने जा रहा है। ये चार ट्रैक हिमाचल का शिमला-कालका, पश्चिमी बंगाल का सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग, तमिलनाडु का नीलगिरि और महाराष्ट्र का नेरल-माथेरान हैं। चारों ट्रैक नैरोगेज हैं, जिन्हें प्राइवेट एजेंसियों के हवाले करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


प्राइवेट एजेंसी इन ट्रैक का रखरखाव करने के साथ-साथ मार्केटिंग का काम भी करेगी और नई ट्रेनें भी चलाएगी। पर्यटन केंद्र भी विकसित किए जाएंगे। एजेंसी की इस कमाई में रेलवे का शेयर भी होगा। रेलवे ने चारों ट्रैक का अध्ययन करने और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर देने का जिम्मा रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) को सौंपा है। आरएलडीए ने इन ट्रैक के विभिन्न मॉडलों का अध्ययन शुरू कर दिया है। किस एजेंसी को किन शर्तों पर ट्रैक का जिम्मा सौंपना है, इसकी रिपोर्ट चार माह में देनी होगी।

भारत में सिंगापुर से भी ज्यादा बेहतरीन वादियों वाला ट्रैक 
भारत में सिंगापुर से कहीं ज्यादा बेहतर और रोमांचक हेरिटेज ट्रैक हैं। इसके बावजूद सिंगापुर की तरफ हर देश का पर्यटक रुख करता है। इसका कारण यह है कि भारत में जितने भी हेरिटेज ट्रैक हैं, उनकी सही मार्केटिंग नहीं हो पाती। न विदेशी पर्यटकों को बेहतर पैकेज मिलता है। अब निजी कंपनियां इस पर काम करके पर्यटन कारोबार को भी बढ़ाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें