शिमला और सिरमौर की सीमा पर स्थित ढाई की धार नामक स्थान पर बोलेरो कैंपर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में तीन शिमला और एक सिरमौर के शिलाई का रहने वाला था। हादसा सुबह नौ बजे हुआ। कैंपर भालु से कुपवी की ओर जा रही थी।
इसमें कुल चार लोग सवार थे। ढाई की धार के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। हादसे में कैंपर में सवार सभी लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया था। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे।