फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन जिले में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसा देर रात हुआ बताया गया है। बद्दी यूनिवर्सिटी के नजदीक मलपुर में हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी गोरखनाथ से बद्दी आ रहे थे। इंडिका कार को ट्रक ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। रात को करीब 11 बजे जसवंत सिंह (38) अपनी पत्नी कुलदीप कौर (35) के साथ इंडिका कार में गोरखनाथ से वापस लौट रहे थे। कार को जसवंत ड्राइव कर रहा था। इसके अलावा कार में जसवंत के दो भतीजे राजू (9) दीपू (14) और उसका बेटा रमन (14) भी था।
Trending Videos

बहन के घर से लौट रहे थे

जसवंत इन स्‍ाभी को साथ लेकर गोरखनाथ में अपनी बहन के घर गेहूं की कटाई करवाने गए थे। वापस लौटते वक्‍त मलपुर के पास नालागढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने कार में टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी जबरदस्त थी कि चार की मौके पर ही मौत ‌हो गई। इन सभी को 108 एबुंलेंस की मदद से सीएचसी बद्दी लाया गया।

चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अनु ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। रमन की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। उसकी दोनों टांगें भी टूट गई हैं। हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

कार चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

मृतकों का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस हादसे से पूरे गांव में शौक का माहौल है। कुछ ही पलों में चार लोग मौत के मुंह में चले गए। वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी बद्दी कमल चंद ने बताया कि शुरूआती तौर पर पता चला है कि हादसा कार चालक जसवंत की लापरवाही की वजह से हुआ है। वह गलत तरीके से ओवरटेक कर रहा था। सामने ट्रक आ जाने पर वह कार से नियंत्रण खो बैठा और टक्‍कर हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें