सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत प्लान बनाया और त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर गाड़ी को ढूंढ निकाला। इसमें चार युवक 32 वर्षीय चांद प्रकाश निवासी गांव दरमोह निरमंड, 23 वर्षीय विजय कुमार निवासी गांव न्यूकुंडर, निरमंड जिला कुल्लू, 24 वर्षीय अभिषेक निवासी गांव दांसा, ननखड़ी और 26 वर्षीय कैलाश निवासी गांव दरमोह, निरमंड जिला कुल्लू सवार थे। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान 34.440 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इस पर थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार का लिया है।
पंजाब का निकला मुख्य सप्लायर, गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी और पता लगाया कि आखिर इन युवकों तक यह नशे की खेप कहां से पहुंचाई गई है। पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण के बाद खुलासा हुआ कि इन युवकों को यह खेप पंजाब के मानसा जिले के गांव बछौंआ के रहने वाले 30 वर्षीय शिवदेव सिंह ने मुहैया करवाई थी। उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और शुक्रवार को शिमला पुलिस की स्पेशल टीम ने पंजाब के मानसा जिले से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे ठियोग लाया गया है जहां न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसएसपी गौरव सिंह का कहना है कि नशे के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।