जयराम सरकार ने अपने मंत्रियों के लिए तीन और फॉचूर्नर गाड़ियां खरीदने के लिए बंगलूरू की कंपनी को सप्लाई आर्डर जारी कर दिया है। ये लग्जरी गाड़ियां दो सप्ताह के भीतर शिमला पहुंच जाएंगी। गाड़ियां किन मंत्रियों को दी जानी, इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फैसला लेंगे।
इससे पहले मंत्री गोविंद ठाकुर, किशन कपूर और अनिल शर्मा को फॉचूर्नर गाड़ियां दी गई हैं। सचिवालय सामान्य प्रशासन (जीएडी) की मानें तो अगर हिमाचल में एक फॉचूर्नर खरीदी जाती है तो करीब 34 लाख रुपये खर्च होंगे। सीधे बंगलूरू कंपनी से एक गाड़ी की खरीद पर दो लाख रुपये बच रहे हैं।
जीएडी फेज वाइज गाड़ियों की खरीद कर रहा है। कुल 10 लग्जरी गाड़ियां खरीदी जानी हैं। 3 गाड़ियां पहले खरीदी गई हैं। तीन और गाड़ियों का ऑर्डर जारी किया गया है। इसके बाद 4 और फॉचूर्नर गाड़ियां खरीदी जानी हैं।