पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद चंडीगढ़ इलाज करवाने गए थे। चंडीगढ़ से लौटने के बाद पूर्व सीएम आईजीएमसी में दाखिल हैं। हालत में सुधार न होने के कारण उन्हे दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी है।
हिमाचल प्रदेश के आईजीएमसी अस्पताल शिमला में दाखिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने इसकी पुष्टि की है। हालत में सुधार न होने के कारण उन्हे दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले एक बार वह कोरोना को मात दे चुके हैं। उस समय उनका मोहाली के निजी मैक्स अस्पताल में उपचार हुआ था।
30 अप्रैल को ठीक होकर शिमला लौटते ही उन्हें सांस लेने में परेशानी के चलते उसी शाम आईजीएमसी में भर्ती किया था, तब से वह आईजीएमसी में ही हैं। शुक्रवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें मेकशिफ्ट वार्ड में रेफर किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह समेत दो अन्य लोगों के सैंपल लिए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।