फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिया युवाओं को 18 वर्ष में वोटिंग अधिकार: पाटिल

Thu, 20 Aug 2020 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही देश में युवाओं को महत्व देते हुए 18 वर्ष में मतदान करने का अधिकार दिया। उन्होंने घर बैठे युवाओं को पढ़ने की सुविधा देने के लिए इग्नू की स्थापना की।

विज्ञापन


ग्रामीण भारत के प्रतिभाशाली बच्चों की गुणात्मक शिक्षा को जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को अखिल भारतीय स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एक सेमिनार हुआ।

इसमें रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस और इसके सोशल मीडिया विभाग सराहनीय कार्य कर रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। सह प्रभारी गुरकीरत सिंह के साथ और कांग्रेस विधायकों ने सेमिनार में भाग लिया।

विज्ञापन

पद पर रहते मंत्री के खिलाफ नहीं हो सकती निष्पक्ष जांच : राठौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि जिस मंत्री पर भ्रष्टाचार की जांच विजिलेंस कर रही है, उसे पद से हटाया जाए। मंत्री पद पर रहते कोई जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राठौर ने कहा कि हालांकि यह मामला उनके ध्यान में मीडिया में छपी खबर के बाद ही आया है, पर इससे साफ है कि कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है। इससे कांग्रेस ने कोरोना काल में भ्रष्टाचार के जो आरोप सरकार पर लगाए थे, उनकी पुष्टि होती है।

कहा कि मुख्यमंत्री को इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। उन्हें लगता है जांच के नाम पर इस मामले में लीपापोती ही होगी और मामले को दबाने का प्रयास किया जाएगा। सचिवालय में सैनिटाइजर मामला हो या स्वास्थ्य विभाग में घूसकांड। इन सबकी जांच कछुआ चाल से चल रही है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि उन्हें पहले लगता था कि दाल में कुछ काला है। यहां तो सारी दाल ही काली है। प्रधानमंत्री का वह कथन की न खाऊंगा, न खाने दूंगा। यह बात पूरी तरह असत्य साबित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें