फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद विक्रम सिंह का सोलन में निधन

Wed, 29 Jun 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
पूर्व सांसद विक्रम सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्व सांसद एवं सैनिक निगम के पूर्व अध्यक्ष मेजर जनरल विक्रम सिंह का सोलन में देहांत हो गया है। वह कुछ समय से सोलन में अपने बेटे और बहू के साथ रह रहे थे। सुबह उन्हें इलाज के लिए सोलन से चंडीगढ़ जाना था। लेकिन अचानक वह गश खाकर गिर पड़े। मौके पर चिकित्सक को बुलाया, लेकिन बचाया न जा सका।
विज्ञापन


वह काफी समय से अस्वस्थ थे। उनका चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोलन में उनका देहांत होते ही परिजनों द्वारा पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ऊना जिला स्थित दौलतपुर ले जाया गया। विक्रम सिंह कांग्रेस के टिकट पर दो बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़े थे और मौजूदा सरकार ने उन्हें वर्ष 2013 में सैनिक निगम का अध्यक्ष बनाया था।

लोकसभा चुनाव में उन्होंने वर्ष 1996 में उस समय भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेम कुमार धूमल को हमीरपुर लोकसभा सीट से हराया था जबकि अगले चुनाव में वह हार गए। सिंह को भारतीय सेना में रहते हुए विशिष्ट सेवा एवं वार मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। राजनीति में भी उन्होंने कई अहम पदों पर कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें