फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के पूर्व मंत्री मोहन लाल का निधन, जालंधर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Fri, 02 Apr 2021 06:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
पूर्व आयुर्वेद मंत्री मोहन लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व आयुर्वेद मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन लाल (77) का शुक्रवार को देहांत हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जालंधर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही जिला चंबा में शोक की लहर दौड़ गई है। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार शनिवार को सरोल में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वर्ष 1998 से 2003 तक वह धूमल सरकार में आयुर्वेद मंत्री रहे। वर्तमान में चुराह (पूर्व में राजनगर विस) क्षेत्र से मोहन लाल ने 2007 में आखिरी चुनाव लड़ा और वह हार गए।

विज्ञापन


इसके बाद सक्रिय राजनीति से दूर हो गए। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व राज्य मंत्री मोहन लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विस उपाध्यक्ष हंसराज, डलहौजी की विधायक आशा कुमारी, सदर विधायक चंबा पवन नैयर, भरमौर के विधायक जियालाल कपूर, भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल, डलहौजी की पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर, प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्ढा, प्रदेश पर्यटन निगम के पूर्व निदेशक आशीष चड्ढा, एससी-एसटी निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह सहित अन्य नेताओं ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें