फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली ऑफ चंबा के लिए जांची व्यवस्था

विज्ञापन
चलो चंबा के तहत हो रही रैली के लिये पुलिस ग्राउंड बारगाह में निरीक्षण करते एडीएम शिवम प्रताप सिंह - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चलो चंबा अभियान के तहत 9 से 11 अप्रैल तक रैली ऑफ चंबा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मैदान बारगाह में प्रशासन सहित अधिकारियों ने व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने तमाम व्यवस्थाओं को जांचा। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि रैली का आयोजन चलो चंबा अभियान का एक शुरुआती आयोजन रहेगा।
विज्ञापन

रैली के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से एहतियात के लिए सरकार की ओर से निर्धारित किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रैली के शुभारंभ पर 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चंबा प्रवास कार्यक्रम भी संभावित है। उन्होंने कहा कि चलो चंबा अभियान जिले में पर्यटन विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। रैली ऑफ चंबा का शुभारंभ नौ अप्रैल को पुलिस मैदान बारगाह में होगा। जबकि, प्रतिस्पर्धा 10 और 11 अप्रैल को दो चरणों में होगी। इस दौरान निर्धारित रूट पर सामान्य ट्रैफिक को पूर्णता बंद किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों पर पुलिस और वॉलंटियरों की टीमें भी तैनात रहेंगी। ‘रैली ऑफ चंबा’ देश में सबसे बड़ी रेसिंग रैली होगी। 11 अप्रैल को रैली का समापन होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकते हैं स्थगित
एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्थगित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों की काफी भीड़ जुट सकती है। ऐसे में महामारी के दौरान इसका आयोजन संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें