फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार का मोबाइल फोन खोलेगा आत्महत्या के कई अहम राज

Fri, 09 Oct 2020 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं सीबीआई निदेशक रहे अश्वनी कुमार की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा सुसाइड नोट की भी पुलिस फोरेंसिक जांच करवा रही है। पूर्व आईपीएस अश्वनी कुमार ने बीती शाम छोटा शिमला स्थित मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की टीम देर रात पर उनके मकान में आत्महत्या से जुड़े तथ्यों को खंगालने में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। हालांकि, सुसाइड नोट में अश्वनी कुमार ने बीमारी की वजह से सुसाइड करने की बात कही है।

इसमें लिखा है कि आज तक मैंने खुशी की जिंदगी जी है, आगे मैं किसी पर बोझ नहीं बनना चाहता। अब मैं अगली यात्रा पर निकल रहा हूं। पुलिस के अनुसार अश्वनी कुमार कुछ समय से डिप्रेशन की दवाएं ले रहे थे। इन दवाओं को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी संजय कुंडू ने कहा है कि अश्वनी कुमार ने जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें उन्होंने इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है।
विज्ञापन


इधर, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि पूर्व आईपीएस अश्वनी कुमार के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट के मिलान करने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें