फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटों में बंटी कांग्रेस में फिर लंच डिप्लोमेसी, अब वीरभद्र ने बुलाए एक दर्जन नेता

Tue, 07 Jul 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस में लंच डिप्लोमेसी का दौर थम नहीं रहा है। पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने लंच में कुछ नेताओं को गुपचुप बुलाया और अब 12 जुलाई को शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने निजी आवास हॉलीलाज में लंच रखा है। इसमें एक दर्जन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। कौल सिंह के लंच और मंडी से जारी पत्र बम के बाद मचे बवाल पर कुछ लोग इस्तीफा भी दे चुके हैं। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पार्टी के भीतर चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए वीरभद्र सिंह ने लंच की आड़ में नेताओं को एकजुट करने की कवायद शुरू की है। साथ आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को मात देने को रणनीति पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का तर्क है कि अगर पार्टी के भीतर नेता यूं ही आपस में लड़ते रहे तो आने वाले दिनों में और नुकसान हो सकता है। ऐसे में पार्टी के बड़े नेता डैमेज कंट्रोल की ओर बढ़ रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कुछ दिन पहले जन्मदिन पर लंच नहीं दिया गया था। अब 12 जुलाई के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लंच पर बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें