फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम वीरभद्र के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य, अभी भी वेंटिलेटर पर

Wed, 07 Jul 2021 09:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह अभी वेंटिलेटर पर ही दाखिल है और वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उपचाराधीन है।
 
विज्ञापन
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बुधवार को आईजीएमसी शिमला में ब्लड समेत अन्य टेस्ट करवाए गए। डॉक्टरों के मुताबिक उनके ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है। हालांकि वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही दाखिल है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी बनाए रखे हुए हैं।

विज्ञापन


 बता दें कि सोमवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। लेकिन इसके बाद से वह बेहोशी की हालत में चल रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह पहले से थोड़ा ठीक है। उधर, आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह अभी वेंटिलेटर पर ही दाखिल है और वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उपचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें