फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चुनाव परिणाम पर बोले धूमल- जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई

Sun, 03 Dec 2023 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अगर देश की जनता किसी पर भरोसा करती है तो वह है केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की गारंटी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, इस बात को तीन बड़े राज्यों में हुई भाजपा की ऐतिहासिक भारी जीत खुद साबित कर रही है। इन तीनों राज्यों के लोगों ने भाजपा में विश्वास जताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई है।

 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की जनता ने यह दिखा दिया है कि भारत में जात-पात और झूठी गारंटीयों के दम पर जनता को बेवकूफ बनाने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।

विज्ञापन


अगर देश की जनता किसी पर भरोसा करती है तो वह है केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की गारंटी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत लोकतंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तीनों राज्यों के भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं को व नेताओं को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन राज्यों के चुनाव अभियान के दौरान कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध घटिया और मर्यादा की सीमा को लांघ कर जो बयानबाजी की, उसे भी जनता ने सिरे से नापसंद किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के ऐतिहासिक जीत आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणामों की झलक दिखा रही है।

 

2024 के चुनाव भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत से जीतेगी और प्रधानमंत्री देश के विकास रथ को इसी गति के साथ आगे बढ़ते हुए मां भारती को विश्व गुरु बनने की और करीब लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें