फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर नहीं अब पीओके है मुद्दा: शिवराज चौहान

Tue, 20 Aug 2019 09:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कश्मीर अब कोई मुद्दा नहीं है। मुद्दा अब पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) है। हम पूरा का पूरा पाक अधिकृत कश्मीर लेकर रहेंगे। उसकी एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ेंगे। धर्मशाला उपचुनाव से पहले दूसरी राजधानी के दौरे पर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह सदस्यता अभियान के समापन पर हिमाचल आए हैं। वह दो माह से देशभर के विभिन्न हिस्सों के प्रवास पर थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धारा 370 की वजह से पिछले 70 वर्षों में आतंकवाद ने देश में खूनी खेल खेला। कश्मीर में धारा 370 लागू करने की गलती पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी जबकि बाबा साहेब आंबेडकर ने इसका विरोध किया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने नेहरू की गलती को सुधार दिया। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को बर्बाद करने का ही काम किया।  कई वर्षों की लड़ाई को मोदी और शाह ने 48 घंटे में खत्म कर दिया। अब बात पीओके को लेकर होगी।

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी 370 पर जनता के बीच अपनी बात रख ही नहीं पाए हैं। कांग्रेस के ही कई नेता इसका स्वागत कर चुके हैं। तीन तलाक पर भी कांग्रेस की कुछ ऐसी ही स्थिति है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छी योजना शुरू की है। एक प्रश्न के जवाब में शिवराज चौहान ने कहा कि कश्मीरी लड़कियां पूरे देश की बेटियां हैं। उन्हें भी इज्जत और मान सम्मान उसी तरह मिलेगा जिस तरह देश की अन्य बेटियों को मिलता है।
विज्ञापन


भाजपा में बुजुर्ग नेताओं को मुख्यधारा से बाहर करने के प्रश्न पर शिवराज ने कहा कि पार्टी अब युवा पीढ़ी को नेतृत्व की कमान सौंप रही है। बुजुर्गों को भी सम्मान दिया जा रहा है। देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर शिवराज ने कहा कि यह चिंताजनक है लेकिन मोदी सरकार इसे पटरी पर लाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें