भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। जालंधर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रूप सिंह धूमल के निधन की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल दोनों ताया के घर पहुंच गए हैं।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, विजय बहल, अभयवीर सिंह लवली, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा, जिला चुनाव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष होशियार सिंह ने रूप सिंह धूमल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।