फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी झनियारा में दो घरों से नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटी ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा में चोरों ने दो घरों से नकदी व गहने चोरी कर लिए।जानकारी के अनुसार चोरों ने प्रीतम चंद गांव डिब के घर से सोने की दो बालियों पर हाथ साफ किया। इसी पंचायत के डिब के साथ लगते गांव मोहन से सिमरो देवी के घर से 7000 की नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चोरों ने सोमवार सुबह करीब 10 से 12 बजे के करीब घटना को एक साथ अंजाम दिया। दोनों परिवारों ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।
पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन भी की लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पंचायत बस्सी झनियारा के निवासियों अशोक कवि, शमशेर सिंह, हाकम सिंह, नथु राम, पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार व मंजू कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को शीघ्र पकड़ कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस के जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें